उत्तराखंड

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम का मुख्यालय में धरना प्रदर्शन जारी

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम का मुख्यालय में धरना प्रदर्शन जारी

देहरादून।आज दिनांक 24.02.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून के मुख्यालय परिसर में धरना / प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। क्रमबद्ध धरने के क्रम में आज जनपद चम्पावत एवं चमोली के कार्मिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन में भाग लिया गया। इनके सहयोगी के रूप में निर्माण शाखा, मसूरी एवं देहरादून शाखा, देहरादून के कार्मिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीनारायण भट्ट, लाल झण्डा यूनियन एवं संचालन श्री भीम निराला द्वारा किया गया।

घरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष इं० जितेन्द्र सिंह देव द्वारा बताया गया कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये। “राजकीयकरण होने तक सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्राविधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाये तथा प्रत्येक माह 01 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाये”।

श्री विजय खाली, महासचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समन्वय समिति की मांगों पर दिनांक 05 मार्च, 2026 तक कार्यवाही नहीं की गयी तो कार्मिक विवश होकर दिनांक 06 मार्च, 2026 से कार्य बहिष्कार की राह पकड़ सकते हैं।

क्रमिक धरने के क्रम में 11 मोहिनी रोड़, देहरादून में कल दिनांक 25.02.2026 को जनपद पौड़ी के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा उनके सहयोग में निर्माण इकाई, देहरादून एवं निर्माण इकाई (विद्युत), देहरादून के कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

आज के धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह देव, विजय खाली, बृजेश वाल्दिया, यमन बिष्ट, अजय सिंह मेहता जीतमणि बेलवाल, अंकित कुमार, रितेश शर्मा, पूजा शर्मा, सुमित नौटियाल, कैलाश भट्ट, विजयवाला, सरस्वती खरोला, अमन नेगी, चिरंजी लाल डोभाल, कुशनानन्द उनियाल, एम०एस० मनराल, योगेश थपलियाल आदि वक्तावों ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *