टिहरी पेयजल कर्मियों ने पेयजल मुख्यालय में धरना दिया
टिहरी पेयजल कर्मियों ने पेयजल मुख्यालय में धरना दिया
देहरादून।आज दिनांक 05.03.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड, देहरादून के मुख्यालय परिसर में धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। क्रमबद्ध धरने के क्रम में आज जनपद टिहरी के कार्मिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन में भाग लिया गया। जनपद टिहरी से निर्माण शाखा घनसाली, निर्माण शाखा-चम्बा, निर्माण शाखा-नई टिहरी, यांत्रिक शाखा-नई टिहरी, निर्माण इकाई चम्बा के कार्मिकों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता इं० राजपाल राणा जी एवं संचालन श्री चिरंजी लाल डोभाल जी द्वारा किया गया।
धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित इं० पी०एस० रावत, अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा पेयजल निगम को राजकीय विमाग घोषित किये जाने तक आन्दोलन कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
ईरा राजपाल राणा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने वक्तव्य में कहा गया कि पेयजल निगम में समय पर वेतन इत्यादि न मिल पाने के कारण दक्ष अभियन्ताओं के पलायन की स्थिति बनी रहती है, जिससे पेयजल एवं जलोत्सारण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुशल अभियन्ताओं की कमी होना स्वाभाविक है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव योजना की गुणवत्ता एवं प्रगति पर पड़ता है। अतः सरकार शीघ्र राजकीयकरण करे।
धरने को सम्बोधित करते हुए श्री चिरंजी लाल डोभाल द्वारा कहा गया कि शासनादेश जारी होने तक 11-मोहिनी रोड, देहरादून पर सांकेतिक धरना कार्यक्रम चलता रहेगा।
श्री जितेन्द्र सिंह देव, अध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति द्वारा कहा गया कि द्वितीय चरण का आन्दोलन कार्यक्रम, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक जनपद द्वारा क्रमिक रूप से मुख्यालय पर धरना दिया गया, आज सम्पन्न हुआ। दिनांक 06 मार्च, 2026 से शासनादेश जारी होने तक नियमित रूप से मुख्यालय पर सांकेतिक धरना कार्यक्रम जारी रहेगा। यदि शासन / सरकार द्वारा मांगों के सम्बन्ध में टालमटोली की जाती है तो किसी भी समय आन्दोलन को व्यापक रूप दिया जा सकता है। अतः सरकार/शासन मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी करे।
आज के धरना कार्यक्रम में श्री आनन्द सिंह राजपूत, श्री लक्ष्मी नारायण भट्ट, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री कुशलानन्द बहुगुणा, श्री सुशील चन्द्र पेटवाल, श्री दर्शन लाल कोठारी, श्री साहिल चौहान, श्री मनमोहन सिंह नेगी. श्री जयदीप डोभाल, शुभम डंगवाल, नेहा रावत, नेहा पंवार, हिमांशु जोशी, आर०के० काम्बोज, देवेन्द्र सिंह, पी०एस० रावत आदि उपस्थित रहे।

