उत्तराखंड

विद्युत कर्मियों ने किया 13 मार्च को पिटकुल तथा राज्य के सभी जोन तथा परियोजना पर गेट मीटिंग को सफल बनाने का निर्णय

विद्युत कर्मियों ने किया 13 मार्च को पिटकुल तथा राज्य के सभी जोन तथा परियोजना पर गेट मीटिंग को सफल बनाने का निर्णय

देहरादून।आज दिनांक 11 मार्च 2026 को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत भवन डाकपत्थर पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।
आज की सभा की अध्यक्षता इंजीनियर राजेश तिवारी तथा संचालन श्री संजय राणा के द्वारा किया गया।

आज की सभा में वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया कि मोर्चा के द्वारा दिए गए आंदोलन कार्यक्रम के दूसरे चरण में कर्मचारी प्रतिदिन गेट मीटिंग कर रहे हैं तथा इसके पूर्व काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया था। अभी तक प्रबंधन के द्वारा वार्ता के माध्यम से कोई समाधान नहीं किया गया है इसलिए 16 मार्च 2026 को महाप्रबंधक यमुना घाटी कार्यालय पर पूरे दिन धरना आयोजित किया जाएगा तथा उसी दिन आगे के आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी।

मोर्चा के द्वारा फरवरी माह में डाकपत्थर भूमि हस्तांतरण का शासन आदेश रद्द करने सहित विभिन्न समस्याओं के विषय में समस्या पत्र दिया गया था।

इसके अतिरिक्त सभा में पूरे देश में विद्युत सुधार अधिनियम 2025 के द्वारा विद्युत क्षेत्र में किये जा रहे अनावश्यक निजीकरण के विरोध में किए गए आंदोलन को पूरे उत्तराखंड में सफल बनाने पर सभी को बधाई दी गई।

मोर्चा की बैठक में केंद्रीय नेताओं को धन्यवाद दिया गया।
आज की गेट मीटिंग में श्री अनूप चौहान, श्री अरविंद कुमार ,आनंद कुमार, हरीश जखमोला, शशांक चौधरी, अरुण गोड, अरुण कुमार, सुमित्रा , रेखा देवी,रीना,, सतनाम सिंह,याकूब अली, साक्षी ,सीमा रानी, मनोज रावल, शरद रघुवंशी, सुनील, राम श्री, विवेक कुमार संजय सत्संगी, प्रेम प्रकाश, राजेंद्र कापडी, अरविंद बहुगुणा, पूरन सिंह, जगदीश जोशी, मोहम्मद रियाज, अनुज कुमार ने अपने विचार रखें।

मोर्चा की सभा में निर्णय लिया गया की केंद्रीय स्तर पर दिए गए नोटिस के अनुसार 13 मार्च, 17 मार्च को गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा तथा 27 मार्च को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय ऊर्जा भवन देहरादून पर विशाल सत्याग्रह में सभी कर्मचारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *