उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, जल संस्थान ने सचिव पेयजल को लिखा पत्र,हड़ताल की दी चेतावनी
सेवा में,
सचिव पेयजल उत्तराखण्ड सरकार
देहरादून।
विषयः-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लम्बे समय से लम्बित 27 सूत्रिय समस्याओं के निराकरण न होने के सम्बन्ध में।
सन्दर्भः-उ०डि०इं महासंघ का पत्रांक 64-12/अध्यक्ष / महासंघ / 2026 दिनांक 25.02.2026 |
महोदय,
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ विगत लम्बे समय से अनिस्तारित समस्याओं के समाधान हेतु महासंघ के द्वारा सरकार/शासन स्तर पर सदस्यों की 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान न होने के कारण दिनांक 23.03.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल जाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भी इसका एकघटक संघ है। समस्यओं का समाधान न होने की दशा में दिनांक 14.03.2026 को गूगल मीट के माध्यम से उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक आहूत की गयी थी, जिसमें सभी सदस्यो द्वारा सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है, कि दिनांक 01.04.2026 से उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जायेगा, जिससे पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। अतः महोदय से अनुरोध है कि पेयजल व्यवस्था हेतु अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें


