उत्तराखंड

सचिवलय से आया ये लेटेस्ट अपडेट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी,

निर्वाचन विभाग,

उत्तराखण्ड शासन।

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ का द्विवार्षिक कार्यकाल समाप्त हो जाने के फलस्वरूप संघ के संविधान में दी गयी व्यवस्थानुसार नई कार्यकारिणी का सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराये जाने सम्बन्धी का० अध्यक्ष / महासचिव, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ, देहरादून के पत्र दिनांक 10.02.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से का० अध्य क्ष/महासचिव, संचिवालय संघ द्वारा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के मूल संविधान एवं यथा संशोधित संविधानों की प्रतियां संलग्न करते हुये उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव सम्पादित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है।

2-अतः इस सम्बन्ध में आपसे अनुरोध है कि कृपया पूर्व वर्षों की भांति उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु श्री मस्तुदास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को “निर्वाचन अधिकारी” के रूप में नामित करते हुये चुनाव प्रक्रिया को यथाशीघ्र सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *