खत्म हुआ इंतजार, 5 विधायक बने मंत्री

0
Screenshot_20260321_082232_Facebook

खत्म हुआ इंतजार, 5 विधायक बने मंत्री

देहरादून।धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है।लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *