चम्बा ब्लॉक प्रमुख ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की

0
Screenshot_20260327_060210_Facebook

चम्बा ब्लॉक प्रमुख ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून।टिहरी जिले की चम्बा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने
कैबिनेट मंत्री से अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस अवसर पर उन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने और हिन्दू नववर्ष संवत् २०८३ एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने चम्बा ब्लॉक के विकास, पंचायती राज से जुड़े विषयों एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री से विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।ब्लॉक प्रमुख ने कहा ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के धनी माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जनहित में हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *