धामी सरकार ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, विकास कार्यों की निगरानी होगी तेज
धामी सरकार ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, विकास कार्यों की निगरानी होगी तेज
देहरादून। धामी सरकार ने विकास कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है।
ये मंत्री अब अपने-अपने आवंटित जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के माध्यम से विकास योजनाओं की समीक्षा और निगरानी करेंगे।
नियोजन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मंत्रियों को सौंपे जिले का प्रभार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को देहरादून
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पिथौरागढ़
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी
कैबिनेट मंत्री खजान दास को नैनीताल
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी को चमोली व चंपावत
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पौड़ी
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ऊधम सिंह नगर
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर
इन जिलों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की प्रगति का नियमित आकलन करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना, स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभागीय समन्वय को मजबूत करना है।
सरकार की यह पहल केवल प्रशासनिक सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति पर सीधी नजर रखने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
खासकर ऐसे समय में जब सरकार घोषणाओं की समीक्षा और फील्ड निगरानी को लेकर सक्रिय नजर आ रही है।
माना जा रहा है कि मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपने से वे सीधे जनता और स्थानीय मुद्दों से जुड़ेंगे, जिससे सरकार की छवि को मजबूती मिलेगी।
साथ ही, यह व्यवस्था आगामी चुनावों से पहले सरकार के लिए ग्राउंड फीडबैक सिस्टम के रूप में भी काम कर सकती है।

