ऊर्जा निगमों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स भी शामिल होंगे महासंघ की हड़ताल में।
ऊर्जा निगमों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स भी शामिल होंगे महासंघ की हड़ताल में।
देहरादून।आज विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को आयोजित की गई बैठक मे लिए गए निर्णय के अनुक्रम में संगठन के ऊर्जा निगमो( उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशनलिमिटेड, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड) में कार्यरत अपने डिप्लोमा धारक अवर अभियंता तथा प्रोन्नत अभियंताओं हेतु अपील जारी की गई। जिसके अनुसार उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वारा शासन को दिए गए 27 सूत्रीय समस्या पत्र के समाधान हेतु कोई कार्यवाही अभी तक नहीं होने के कारण दिनांक 1 अप्रैल 2026 से आवश्यक सेवाओं को भी हड़ताल में उतरने के निर्णय के फल स्वरुप सभी सदस्यों को 1 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि से सामान्य पाली के कार्यों से विरत होने तथा उसके 48 घंटे तक भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर परिचालन कार्यों से हड़ताल पर जाने की अपील की गई।
इस विषय में दिनांक 28 मार्च 2026 को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक श्री इंसारूल उल हक द्वारा भी एक पत्र के माध्यम से मुख्य सचिव ,उत्तराखंड शासन से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की समस्याओं के समाधान की मांग की गई जिससे ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर्स के हड़ताल पर जाने से विद्युत उत्पादन , ट्रांसमिशन एवं वितरण पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। मोर्चा के द्वारा अपने पत्र में स्पष्ट किया गया कि महासंघ के द्वारा उठाई गई समस्याएं द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से तत्काल समाप्त की जाए जिससे राज्य के हित में विकास कार्य एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा इस विषय में सरकार एवं शासन से मांग की गई है कि तत्काल सभी समस्याओं पर समाधान किया जाए,अन्यथा की स्थिति में ऊर्जा निगमों में कार्यरत सदस्य भी हड़ताल जैसा अप्रिय कदम उठाने हेतु बाध्य होंगे।


