ऋषिकेश में गंगा बैराज में उतरा सी प्लेन, लैंडिंग के साथ भरी उड़ान

0
Screenshot_20260407_150601_Facebook

ऋषिकेश में गंगा बैराज में उतरा सी प्लेन, लैंडिंग के साथ भरी उड़ान

ऋषिकेश।योगनगरी ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उस समय ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब एक प्राइवेट कंपनी ने सी प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की। आधुनिक परिवहन और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से पशुलोक बैराज पर सी प्लेन का बहुप्रतीक्षित ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह कदम राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दरअसल, सोमवार यानी 6 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे विशेषज्ञों की देखरेख में स्काई हॉप के सी प्लेन ने गंगा के पानी पर सुरक्षित लैंडिंग की और फिर सफलतापूर्वक उड़ान भी भरी. इस ट्रायल के होने से ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के बाद अब सी प्लेन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।टिहरी डैम के बाद अब ऋषिकेश में इस सेवा के सफल परीक्षण से भविष्य में प्रदेश के अन्य जलाशयों और नदियों को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *