उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, हड़ताल स्थगित
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, हड़ताल स्थगित
मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न बैठक में लिए गए निर्णयों का कार्यवृत्त
उपरोक्त सन्दर्भित पत्र के क्रम में अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु महासंघ के समस्त सदस्य दिनांक 23.03.2026 से अनिश्चितकालीन हडताल पर है, जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 10.04.2026 को महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये सकारात्मक आश्वासन के पश्चात, उत्तराखण्ड डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ आज दिनांक 10.04.2026 को अपनी आनिश्चितकालीन हडताल को राज्यहित में स्थगित करता है।
मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ सम्पन्न बैठक में लिए गए निर्णयों का कार्यवृत्त
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के संबंध में दिनांक 23. 03.2026 से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के संदर्भ में आज दिनांक 10.04.2026 को मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
2. बैठक में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के पश्चात् महासंघ द्वारा राज्यहित में अपनी हड़ताल स्थगित की गयी। महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के संबंध में लिए गए निर्णय का कार्यवृत्त पृथक से निर्गत किया जायेगा।
3. हड़ताल अवधि दिनांक 23.03.2026 से 10.04.2026 तक हड़ताल में सम्मिलित अभियंताओं के वेतन का समायोजन उपार्जित अवकाश से किए जाने के संबंध में यथाप्रक्रिया प्रस्ताव मा. मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

