एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने अपना पदभार ग्रहण किया

0
Screenshot_20260421_093504_Facebook

एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने अपना पदभार ग्रहण किया

हरिद्वार । शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित हुए वैभव गुप्ता ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंटकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण किया।

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निर्देशक के पद पर कार्यरत रहे।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों दैवीय आपदा एवं राजस्व वसूली करना प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *