वेलडन,जल संस्थान पित्थूवाला,चलाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
वेलडन,जल संस्थान पित्थूवाला,चलाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
कैंट विधायक भी रही मौजूद
देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान, पित्थूवाला, शिमला बाईपास रोड़, देहरादून अन्तर्गत दिनांक 29.04.2026 (बुधवार) को पल्स ब्लड सेंटर द्वारा शाखान्तर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगवाये जाने हेतु प्रस्तुत अनुरोध पत्र दिनांक 25.04.2026 के कम में शाखान्तर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा सभी से कहा गया कि रक्तदान महादान है, सभी को समय-समय पर करना चाहिये। रक्तदान शिविर में श्री राजीव सैनी, अधीक्षण अभियन्ता (नगर), उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून भी उपस्थित रहें एवं सभी कार्मिकों को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, पित्थूवाला देहरादून द्वारा स्वयं भी रक्तदान करते हुये, माननीय विधायक जी का धन्यवाद किया गया तथा सभी कार्मिकों की भी रक्तदान हेतु सराहना की गई। अधिशासी अभियन्ता द्वारा वार्ता की गयी कि पित्थूवाला शाखा द्वारा रक्तदान शिविर समय-समय पर भविष्य में भी आयोजित किया जायेगा, ताकि किसी भी जरूरतमंद की मदद की जा सकें।
उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कार्मिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करते हुये व्यापक जनहित में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जिसके अन्तर्गत पल्स ब्लड सेंटर द्वारा 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।

