उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन का इस दिन होगा महाधिवेशन
(अ) उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इं० वाई० एस० तोमर व महासचिव इं० राहुल चानना, द्वारा युक्त कार्यकारिणी समिति की अवधि के अवसान पर नई कार्यकारिणी समिति के गठन के प्रयोजन के लिये महाधिवेशन /निर्वाचन-2026 कराने का विनिश्चय किया गया है।
उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन, नियमावली पंजीकरण संख्या 795/2000-01 रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज एण्ड चिट्स, उत्तराखण्ड प्रदेश प्रमाण पत्र कमांक 2206 दिनांक 06/02/2001 में विनिर्दिष्ट नियमों व नियमों के उपबन्धों के अनुसार नई प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन करने की अपेक्षा करते हैं।
(आ) स्थान देहरादून में दिनांक 24/04/2026 को कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक, 1 अभियन्ता भवन, टर्नर रोड, देहरादून में व साथ ही आन-लाइन माध्यम से प्रतिभाग करने के लिये गूगल मीट का लिंक वाट्स ऐप पर शेयर करते हुए आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष इं० वाई० एस० तोमर, महासचिव इं० राहुल चानना, पूर्व अध्यक्ष इं० कार्तिकेय दूबे, उपाध्यक्ष (उपाकालि) व पूर्व महासचिव इं० अनिल मिश्रा, इं० सौरभ पाण्डे, उपाध्यक्ष (यूजेवीएन लि०) संयुक्त सचिव (मनोनित) व पूर्व महासचिव इं० मुकेश कुमार, पूर्व महासचिव इं० अमित रंजन, सहायक सचिव (मनोनित) इं० अर्चित भट्ट, संयुक्त सचिव (गढवाल) इं० सिद्धार्थ अरोडा, प्रचार सचिव इं० अनुज कुमार सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
दिनांक 24/04/2026 को कार्यकारिणी समिति की उक्त विशेष बैठक में तारीख 08 मई, 2026 को नई कार्यकारिणी समिति के गठन के प्रयोजन के लिये यथा महाधिवेशन / निर्वाचन-2026 कराने के लिये अध्यक्ष इं० वाई० एस० तोमर द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। महासचिव इं० राहुल चानना, पूर्व अध्यक्ष इं० कार्तिकेय दूबे, उपाध्यक्ष (उपाकालि) व पूर्व महासचिव इं० अनिल मिश्रा, इं० सौरभ पाण्डे, उपाध्यक्ष (यूजेवीएन लि०) संयुक्त सचिव (मनोनित) व पूर्व महासचिव इं० मुकेश कुमार, पूर्व महासचिव इं० अमित रंजन, सहायक सचिव (मनोनित) इं० अर्चित भट्ट, संयुक्त सचिव (गढवाल) इं० सिद्धार्थ अरोडा, प्रचार सचिव इं० अनुज कुमार, सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व आग्रह पर महाधिवेशन /निर्वाचन-2026 कराने के लिये अध्यक्ष इं० वाई० एस० तोमर द्वारा प्रस्तावित उक्त प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।
(इ) तारीख 08 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन-2026 के लिये दिनांक 24/04/2026 की उक्त विशेष बैठक में इं० जसवंत सिंह, मुख्य अभियन्ता (उपाकालि) को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, इं० सचिन डंगवाल, अधीक्षण अभियन्ता (यूजेवीएन लि०) को निर्वाचन अधिकारी व इं० जगबीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता (पिटकुल) को निर्वाचन अधिकारी के दायित्व के लिये कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम्मति से नामित किया गया।
(ई) उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन की नियमावली, पंजीकरण संख्या 795/2000-01 रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज एण्ड चिट्स, उत्तराखण्ड प्रदेश प्रमाण पत्र कमांक 2206 दिनांक 06/02/2001 में विनिर्दिष्ट नियमों व नियमों के उपबन्धों के अनुसार महाधिवेशन द्वारा प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन योग्य पद निम्नलिखित हैं:-


