सेवानिवृत्त हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र उनियाल ,अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई
सेवानिवृत्त हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र उनियाल ,अधिकारी व कर्मचारियों ने दी विदाई
रुड़की।उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं.दिनेश चंद्र उनियाल गुरुवार को रिटायर हो गए।सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया।

विभागीय अधिकारी – कर्मचारियों ने कहा उन्होंने अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी कभी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए सफलता प्राप्त की।उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का काम किया। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों को सम्मान दिया।सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान अधिशासी अभियंता इं.दिनेश चंद्र उनियाल के स्वस्थ्य मंगल जीवन की कामना की।

