उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव 14 अक्टूबर को
Oplus_16908288
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव 14 अक्टूबर को
देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित बैठक 19 सितंबर 2026 को मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय, उत्तराखण्ड जल संस्थान, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रान्तीय एवं मण्डलीय स्तर के द्विवार्षिक आम चुनाव वर्ष 2026-28 के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के प्रान्तीय एवं मण्डलीय स्तर के द्विवार्षिक चुनाव 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय परिसर, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे। संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित होकर शत-प्रतिशत सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे अतिथि सत्कार कार्यक्रम होगा। इसके बाद अपराह्न 1:30 बजे भोजनकाल रखा गया है। अपराह्न 2:30 बजे आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व गठित कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात प्रान्तीय एवं मण्डलीय स्तर की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम में सबसे पहले गत सभा की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी। संघ ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
