अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी हुए रिटायर
अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी हुए रिटायर
देहरादून।सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवा मुक्त होना है, लेकिन सेवानिवृत्ति का वह क्षण बेहद सुखद होता है, जब बेदाग सेवानिवृति होने का अवसर प्राप्त हो।सिंचाई विभाग व PMGSY के अधीक्षण अभियंता इ.अरुण नेगी गुरुवार रिटायर हो गए।विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी सेवा के दौरान विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी तनाव से काम नहीं किया। हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए सफलता प्राप्त की।
सेवानिवृत्त के अंतिम दिन तक भी अपने कार्यों को सरलता व सहजता के साथ पूरा किया।सिंचाई विभाग व PMGSY के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान अधीक्षण अभियंता इ. अरुण नेगी के स्वस्थ्य मंगल जीवन की कामना की।


