नई टिहरी में 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर

0
Screenshot_20260505_171046_Facebook

नई टिहरी में 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर

वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियां तेज, प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य जांच व योजनाओं की मिलेगी जानकारी

टिहरी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को स्थान “त्रिहरी सिनेमा हॉल” नगर पालिका परिसर बौराडी, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में वृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा।

वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बौराड़ी स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, शिविर दिवस पर लगाए जाने वाले स्टॉलों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा मोबाइल शौचालय स्थापित करने सहित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उक्त शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र मौके पर बनाए जाएंगे। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी तथा आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जाना प्रस्तावित है।

दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को नगर पालिका परिसर, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित वृहद विधिक सेवा शिविर में माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, माननीय न्यायमूर्ति आलोक माहरा द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *