उत्तराखंड

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने UTC मुख्यालय का किया निरीक्षण, सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने UTC मुख्यालय का किया निरीक्षण, सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

देहरादून।उत्तराखंड के माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं के प्रस्ताव, बस सेवाओं की समयबद्धता और संचालन की दक्षता बढ़ाने के उपायों पर विचार किया गया।

इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग, इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कार्य परिस्थितियों में सुधार को भी प्राथमिकता में शामिल किया गया।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

दौरे के अंत में मंत्री ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

बैठक में निगम की एमडी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *