उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जोशी ने पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

1
Screenshot_20260512_165151_Facebook

उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जोशी ने पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

पौड़ी।उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जोशी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे लंबे समय से राज्य के विभिन्न जनपदों में प्रशासनिक एवं विकास संबंधी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।

नैनीताल और उधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व संभालने के बाद उन्हें दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी विकास विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उनकी पहचान शांत, समन्वयकारी एवं विकास कार्यों पर फोकस रखने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

मुख्य विकास अधिकारी के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शामिल है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर उनका विशेष फोकस रहेगा।

इसके साथ ही पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित परियोजनाओं में तेजी, दूरस्थ क्षेत्रों में संपर्क सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी उनका ध्यान रहेगा। ग्रामीण आजीविका, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी उनसे सक्रिय भूमिका की अपेक्षा की जा रही है।

1 thought on “उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जोशी ने पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *