उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी पहल, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ होगी शुरू

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी पहल, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ होगी शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं और जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें UPSC/PSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल होगी।

योजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा। विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहकर पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। आर्थिक संसाधनों के अभाव में महंगी निजी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। शुभारंभ के साथ ही पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *