उत्तराखंड

कल होगा सचिवालय संघ का चुनाव

देहरादून।सचिवालय संघ के चुनाव के लिए 15 मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन शाम साढ़े चार बजे से मतगणना भी शुरू होगी।ऐसे में चुनाव को लेकर सचिवालय के भीतर उत्सुकता और हलचल लगातार बढ़ती जा रही है।हालांकि कई पदों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा नजर अध्यक्ष और महासचिव पद पर टिकी हुई है। अध्यक्ष पद को लेकर इस बार सबसे ज्यादा घमासान दिखाई दे रहा है.अध्यक्ष पद के लिए एक तरफ पूर्व अध्यक्ष और आक्रामक कर्मचारी नेता के रूप में पहचान रखने वाले दीपक जोशी मैदान में हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रदीप पपनै भी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं. प्रदीप पपनै पहले भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी. ऐसे में इस बार वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *