उत्तराखंड

नो व्हीकल डे: विक्रम से कार्यालय पहुंचे, मुख्य महाप्रबंधक, निर्माण विंग, पेयजल निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय खाली

नो व्हीकल डे: विक्रम से कार्यालय पहुंचे, मुख्य महाप्रबंधक, निर्माण विंग, पेयजल निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय खाली

देहरादून।अमूमन मुख्य महाप्रबंधक, निर्माण विंग, पेयजल निगम के कार्यालय में दिनभर वाहनों की अच्छी खासी संख्या देखी जाती है। दिन भर निगम परिसर चारपहिया व दो पहिया वाहनों से भरा रहता है। लेकिन नो व्हीकल डे के मौके पर शनिवार विक्रम से कार्यालय पहुंचे, मुख्य महाप्रबंधक, निर्माण विंग, पेयजल निगम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय खाली।निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय खाली की पहल की काफी सराहना की।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय खाली ने बताया की उत्तराखंड में ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘नो व्हीकल डे’ (No Vehicle Day) अभियान के तहत अधिकारी/ कर्मचारी निजी वाहनों की बजाय ऑटो, इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिलों का उपयोग करके कार्यालय पहुंच रहे है।यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील पर अमल करते हुए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *