उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज पद्म भूषण से होंगे सम्मानित

देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई यानि आज पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मिलेगा। भगत कोश्यारी को यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है।

भगत सिंह कोश्यारी को ‘भगत दा’ के नाम से जाना जाता है. जो सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, पत्रकार और राष्ट्रवादी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपना जीवन जन सेवा और समाज के गरीब व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया. वे आरएसएस यानीराष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *