वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी गंभीर, पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश

0
Screenshot_20260529_072812_Facebook

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी गंभीर, पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान श्री भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *