राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक
आज दिनांक 29.05.2026 को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित बैठक “अरण्य विकास भवन” 73-नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश राणा कोटी एवं मंच संचालन श्री नंदलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में निम्नानुसार विषयों पर चर्चा की गयीः-
1. राज्य निगम कर्मचारियों को ₹ 25,000,00 लाख ग्रेज्युटी का लागू करने के सन्दर्भमें प्रस्ताव पारित किया गया।
2. उत्तराखण्ड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की शिथलीकरण का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार में कार्यरत कार्मिकों की भांति समस्त निगमों, प्राधिकरणों में भी शिथलीकरण को लागू किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
3. उत्तराखण्ड वन विकास निगम में कार्यरत स्केलर वर्ग के कार्मिकां का पूर्व वेतनमान ₹ 19900-63200 (लेवल-2), ग्रेड वेतन ₹ 1900 से पुनरीक्षित करते हुये वेतनमान ₹ 21700 * 69100 (लेवल-3) ग्रेड वेतन ₹ 2000 किया जाना पारित किया गया ।
उपरोक्त विषयों के सन्दर्भ में शीघ्र ही सचिवालय में शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी। बैठक में श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी, प्रदेश अध्यक्ष, श्री नन्दलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री, श्री प्रेम सिंह चौहान, श्री सुन्दराम टमटा, श्री कुनाल शर्मा, महेन्द्र सिंह गैड़ा, श्री केदार सिंह चौहान, श्री गिरीश प्रसाद जोशी, श्री देवीराम सेमवाल, श्री चतर सिंह, श्री कीरत सिंह नेगी, श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री सुनील पुण्डीर, श्री दलीप सिंह रावत, श्री रणजीत सिंह रावत, श्री प्रभात बंसल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

