उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, देहरादून में नव-निर्मित ऑडिटोरियम, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप एवं मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया

देहरादून।कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, देहरादून में नव-निर्मित ऑडिटोरियम, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप एवं मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा यह नई सुविधाएं तकनीकी शिक्षा को और अधिक आधुनिक, व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ऑडिटोरियम विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास का केंद्र बनेगा, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप उन्हें आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त करेगी तथा मिनी स्टेडियम खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश के युवाओं को बेहतर शैक्षिक संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विश्वास है कि ये नव-निर्मित सुविधाएं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चंद्र तिवारी, सहायक अभियंता मोहित जैन,सतेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र सुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *