ऊर्जा निगम से आई ये लेटेस्ट अपडेट, आप भी पढ़िए?

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

सांकेतिक विरोध/ आन्दोलन का तीसरा दिन दिनांक 24-06-2026

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के सभी अभियंताओं द्वारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता-1 व 2, अधिक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति आदेश जारी न होने और सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने के विरोध में राज्य भर में काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध/ आन्दोलन किया गया।

एसोसिएशन का कहना है कि
1- दिनांक 26-07-2025 को आदरणीय मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में हो चुकी DPC के सापेक्ष उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में UPCL के शेष 5 वरिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति आदेश आज, 333 दिन बाद भी जारी नहीं किए गए हैं जोकि अत्यंत खेदजनक है जिससे सभी अभिनेताओं के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

2- मुख्य अभियंता स्तर-1 के संवर्गीय पद से इं० मदन राम आर्य, दिनांक 31-03-2025 को सेवानिवृत्ति हो चुके हैं तथा बार बार इं० मदन राम आर्य को सेवा विस्तार दिया जा रहा है जिससे इनके सीधे जूनियर अभियंताओं के प्रोमोशन रूके हुए हैं और यदि यह सेवा विस्तार आगे और चलता रहा तो इं० मदन राम आर्य से जूनियर कुछ अभियंता बिना पदोन्नति पाये इनसे पहले सेवानिवृत्त हो जायेंगे, यदि ऐसा होता है तो इस देव स्थली उत्तराखंड में पाप तुल्य होगा।

*एसोशिएशन स्वयं भी आज तीसरे दिन इं० मदन राम आर्य से पुनः विनम्र अनुरोध करती है कि वो अब सेवानिवृत्ति लेकर घर-राज्य-देश की सेवा करें व जूनियर अधिकरियों को पदोन्नति का मौका पाने दें। इं० मदन राम आर्य के दिनांक 31-03-2025 को सेवानिवृत्त होने के 15 महिने बाद सेवानिवृत्ति लेने से कम से कम ये जूनियर अधिकारी अपने जीवन के 60 वें वर्ष में 1 नैतिक पदोन्नति अवश्य पा लेंगे।*

एसोसिएशन द्वारा काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध/ गेट मीटिंग, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25-06-2026 को ऊर्जा भवन मुख्यालय देहरादून में की जायेगी।

महासचिव उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *