जल संस्थान कर्मी कल मुख्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन
सेवा में,
सम्पादक
दैनिक जागरण / अमर उजाला / हिन्दुस्तान / राष्ट्रीय सहारा
इलैक्ट्रॉनिक मीडिया
देहरादून।
विषयः- धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को कवरेज करने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आहवान पर जल संस्थान के राजकीयकरण को लेकर दिनांक 25.06.2026 को जल संस्थान मुख्यालय, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में प्रातः 11:00 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें संगठन में सम्मिलित समस्त घटक संगठनों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। कार्यक्रम को कवरेज करने हेतु आपको आपको आमंत्रित किया जाता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि दिनांक 25.06.2026 को दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम को कवरेज करने हेतु उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।


