उत्तराखंड

UPCL के नए MD बने पी.सी. ध्यानी,उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन ने मुलाक़ात कर बधाई दी

देहरादून।आज उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन द्वारा UPCL के नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी जी का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा एसोसिएशन को आश्वस्त किया गया कि कर्मियों के हितों से सम्बंधित सभी लंबित प्रकरणों का युद्ध स्तर पर समाधान किया जायेगा तथा साथ ही सभी अभियंताओं से अपील की कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने में पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभाएं।एसोसिएशन ने उत्तराखंड में श्री पी०सी० ध्यानी को स्थाई प्रबन्ध निदेशक बनाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कार्तिकेय दूबे, महासचिव मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित रंजन, उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, राहुल चानना, प्रचार सचिव मनीषा, सदस्य जसवंत सिंह, मोहित जोशी, अमित कुमार, राहुल जैन, विजय कुमार सिंह, मोहित डबराल ,अरविंद कुमार, सूर्य दर्शन सिंह, अंकित जैन, सुधीर सिंह, हिमांशु बडोनी, सुभाष कुमार, अश्वनी सिंह, विपिन कुमार, प्रवेश कुमार, अमित तोमर, अर्चित भट्ट, सजल हटवाल, अनुज, आशीष सहित अनेकों अभियंता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *