सुरक्षा को लेकर UPCL अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने लाइन स्टाफ को दिए जरूरी निर्देश
विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर UPCL ने तेज किया सुरक्षा जागरूकता अभियान
सुरक्षा को लेकर UPCL अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने लाइन स्टाफ को दिए जरूरी निर्देश
देहरादून।UPCL के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अभियंताओं और कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान सहसपुर और रुद्रपुर क्षेत्र के सभी लाइन स्टाफ के साथ सुरक्षा जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्युत लाइनों पर कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा।
इसके साथ ही हरबर्टपुर सब-स्टेशन के सभी लाइन स्टाफ के साथ भी सुरक्षा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

