विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने UJVNL, MD अजय कुमार सिंह से मुलाक़ात की
देहरादून।विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूजेवीएनएल के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ई. अजय कुमार सिंह को दी बधाईदेहरादून: विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूजेवीएन लिमिटेड (UJVNL) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (MD) इंजीनियर अजय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्थायी प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इंजीनियर अजय कुमार सिंह के तीन दशकों के व्यापक तकनीकी अनुभव, कुशल प्रबंधन और दूरदर्शी सोच के अंतर्गत यूजेवीएनएल ऊर्जा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। संगठन ने निगम के विकास और ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रबंधन को हर संभव सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और निगम के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।बधाई देने वाले प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सैनी, उपाध्यक्ष प्रदीप प्रकाश शर्मा, भानु प्रकाश जोशी, विवेक कुमार, सुखबीर सिंह, मनजीत सिंह तोमर, नीतू धीमान, नीरज तिवाड़ी, उदयनत चौहान सहित संगठन के कई मुख्य पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

