उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसोसिएशन ने MD, UJVNL ए०के० सिंह से मुलाक़ात की

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसोसिएशन ने MD, UJVNL ए०के० सिंह से मुलाक़ात की

देहरादून। उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन द्वारा UJVN Ltd. के नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक श्री ए०के० सिंह जी का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा एसोसिएशन को आश्वस्त किया गया कि कर्मियों के हितों से सम्बंधित सभी लंबित प्रकरणों का युद्ध स्तर पर समाधान किया जायेगा तथा साथ ही सभी अभियंताओं से अपील की कि राज्य में विधुत उत्पादन को बेहतर बनाने में पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभाएं।

एसोसिएशन ने श्री ए०के० सिंह को स्थाई प्रबन्ध निदेशक बनाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

एसोसिएशन की ओर से महासचिव मुकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित रंजन, उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, राहुल चानना, प्रचार सचिव मनीषा कौंसवाल, सदस्य मनीष इंग्ले, भरत भारद्वाज, रेखा डंगवाल, डी०सी० शर्मा, ब्रिजेश यादव, मनोज रावत, प्रभाकर गुप्ता, के०के० गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, अंजुला उपाध्याय, हरेन्द यादव सहित अनेकों अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *