उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने UPCL, MD पी. सी. ध्यानी से की मुलाकात

ऊर्जा निगमों के नवनियुक्त प्रबंध निदेशकों का विद्युत संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा अभिनंदन|

देहरादून।उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा राज्य के प्रमुख दोनो ऊर्जा निगमों में नवनियुक्त शीर्ष प्रबंध अधिकारियों के स्वागत हेतु निगम मुख्यालय ‘उज्जवल तथा यूपीसीएल मुख्यालय ऊर्जा भवन’ पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्मिकों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक श्री पीसी ध्यानी और उत्तराखंड जल विद्युत निगम (UJVNL) के प्रबंध निदेशक इंजीनियर एके सिंह को पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी श्री इंसारुल हक, युद्धवीर सिंह तोमर, राकेश शर्मा, राजवीर सिंह, पंकज सैनी, विनोद कवि, रेखा डंगवाल, गोविंद नौटियाल, प्रदीप प्रकाश शर्मा, चित्र सिंह, बीरबल सिंह तथा सुधीर कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही बिजली विभाग के विभिन्न घटकों व संगठनों के अनेक पदाधिकारी तथा सैकड़ों कर्मचारी नवनियुक्त दोनों प्रबंध निदेशक के स्वागत में सम्मिलित हुए।
राज्य को ‘ऊर्जा सरप्लस’ और ‘ग्रीन एनर्जी’ हब बनाने का

संकल्प:

जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर एके सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने अवगत कराया कि उनका मुख्य ध्येय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड को ‘सरप्लस’ (अधिशेष बिजली वाला) राज्य की स्थिति में लाना है। इसके लिए उन्होंने ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) को बढ़ावा देने तथा महत्वाकांक्षी लखवाड़, किशाऊ, (Lakhwar Kisau) सहित अन्य लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उपभोक्ता हित और ऊर्जा प्रदेश की संकल्पना पर जोर:

UPCL के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक श्री पीसी ध्यानी ने अपने संबोधन में कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की सर्वोच्च प्राथमिकता उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उनके लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने उत्तराखंड को वास्तविक रूप में ‘ऊर्जा प्रदेश’ बनाने का संकल्प दोहराया और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ जुटने को कहा।

मोर्चा ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा:

मोर्चा के प्रतिनिधियों  इंसारुल व युद्धवीर सिंह तोमर) ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अनुभवी अधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा निगम सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। कर्मचारियों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि वे निगम हित, प्रदेश हित और उपभोक्ता सेवाओं को सर्वोपरि रखते हुए प्रबंधन को हर कदम पर अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *