उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक, इस विषय पर हुई चर्चा
देहरादून।आज उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की कार्यकारणी की बैठक जलकल देहरादून के सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य सलाहकार श्री गजेन्द्र कुमार कपिल एवं सभा का संचालन मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में सलाहकार श्री जयपाल सिंह चौहान, श्री विनोद कुमार वर्मा, सह संयोजक श्री अरविन्द कुमार एवं श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान के अतिरिक्त तीनो घटक संगठनों के कार्यकारणी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 06.07.2026 से जल संस्थान मुख्यालय पर प्रातः 10:30 बजे से विभाग के राजकीयकरण की मॉग पूर्ण होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में जनपद वार विभागीय कार्मिक प्रतिभाग करेगें, प्रथम दिवस को जनपद देहरादून, द्वितीय दिवस को जनपद कोटद्वार एवं इसी प्रकार प्रत्येक दिवस अन्य जनपदों के कार्मिक धरने में सम्मिलित होगे।

श्री जयपाल सिंह चौहान द्वारा अपने सम्बोधन में उदृत किया गया कि इस समय विभाग के समक्ष अपने अस्तित्व का प्रश्न है, यदि सभी कार्मिक समय रहते एकजुट नही हुये तो आने वाले समय में विभाग को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है।

मोर्च के मुख्य सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा अपने विचार रखते हुये अवगत कराया कि हमारे संगठन एवं मोर्च का इतिहास रहा है, हम ने जो भी कर्मचारियो के हित की लडाई लडी, उसको उसके मुकाम तक पहुंचाया है। हम विभाग में सेवारत रहे दैनिक वेतन भोगी कार्मिको को शत्प्रतिशत नियमित करवाने में सफल रहे। छठे वेतन आयोग की संस्तुतियाँ विभाग में लागू करवाने के लिए विषमत् परिस्थितियो का सामना करते हुये लागू करवाया गया। हमारा मोर्चा सदैव कार्मिको एवं विभागीय हित में तत्परता से सुदृढता के साथ खडा है चाहे जो भी स्थिति होगी, राजकीयकरण की लडाई अखिरी दम तक लडी जायेगी।
बैठक का सफल संचालन करते हुये श्री नन्दलाल जोशी द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि इस बार केवल एक सूत्रीय मॉग केवल जल संस्थान का राजकीयकरण की लडाई लडी जायेगी तथा राजकीयकरण से कम पर कोई समझौता नही किया जायेगा। सभी कर्मचारी साथी एक लम्बी एवं प्रभावी लडाई के लिए तैयार रहे तथा सभी कर्मचारियों को दिनांक 06.07.2026 को जल संस्थान मुख्यालय पहुँचने का आवाहन किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक को श्री भूपेन्द्र चौहान, श्री अरविन्द कुमार, श्री दाताराम रयाल, श्री राघवेन्द्र डोभाल, श्री यशवन्त सिंह रावत, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती आशा विष्ट, श्रीमती कंचन कौसिक, श्री कुणाल शर्मा, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती अंजली देवी, श्रीमती ममता रावत, श्रीमती प्रियंका प्रकाश, श्री पंकज ममगाई, श्री अंकित ममंगाई, श्री मुन्नालाल, श्री कमलेश, श्री संदीप जोशी, श्री सुमित कुमार, श्री मनोज कुमार द्वारा सम्बोधित किया गया।

