मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश को मिली एक और उपलब्धि, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखण्ड

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश को मिली एक और उपलब्धि, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखण्ड

देहरादून।उत्तराखण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 एवं उल्लास (ULLAS -Understanding of Lifelong Learning for All in Society) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य ने निर्धारित मानकों के अनुरूप वयस्क साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता के मानकों को पूर्ण किए जाने के पश्चात 08 जुलाई 2026 को राज्यपाल उत्तराखण्ड, द्वारा राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

उत्तराखण्ड से पूर्व देश के पांच राज्य मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश तथा सिक्किम पूर्ण साक्षरता का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। अब उत्तराखण्ड भी इस गौरवशाली सूची में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर चुका है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाना राज्य के लिए मील का पत्थर है। इस उपलब्धि के लिए सरकार द्वारा किए गए सतत प्रयासों के साथ ही प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी की भी अहम भूमिका है। इस प्रकार के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में बल मिलेगा। साथ ही डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सतत शिक्षा तथा जीवनोपयोगी कौशलों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस उपलब्धि पर मैं सभी प्रदेशवासियों को अपनी और सरकार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *