उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

यदि जल संस्थान के राजकीयकरण के सम्बन्ध में सरकार एवं शासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही की जाती, तो आन्दोलन को अधिक वृहद रूप प्रदान किया जायेगा-विनोद शर्मा 

देहरादून, दिनांक 09.07.2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज धरने पर बैठने वालो में से जनपद देहरादून की रायपुर शाखा, उत्तर शाखा एवं देहरादून नगर परिक्षेन के सर्व श्री घनश्याम रवि, श्री सुभाष चन्द्र वशिष्ठ, श्री साहेब लाल, श्री सुमित कुमार, श्री सजंय, श्री हरभजन सिंह एवं सुनील नेगी आदि प्रमुख हैं।

सभा को सम्बोधित करते हुये मोर्चे के सलाहकार श्री विनोद वर्मा द्वारा कहा गया कि हम सब शान्ति प्रिय एवं अनुशासित कार्मिक है। हमने सदैव गाँधीवादी तरीके से अपने आन्दोलनों को चलाया है। हम सरकार एवं शासन से अपेक्षा करते है कि सर्व हितार्थ जल संस्थान की राजकीयकरण की मॉग को बिना देरी के पूरी करे अन्यथा मोर्चे द्वारा धरने के रूप मे चलाये जा रहे इस आन्दोलन को और अधिक वृहद रूप प्रदान करने के लिए विवश होना पडेगा, जो सब के लिए असहज स्थिति होगी। अतः समय रहते सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन राजकीयकरण की मॉग पर ठोस कार्यवाही करे।

सभा का संचालन कर रहे श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान ने मोर्चे द्वारा वर्तमान तक की गयी कार्यवाही का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा अवगत कराया कि हमारा शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक सूत्रीय राजकीयकरण की जायज मॉग के समर्थन में विभिन्न महत्वपूर्ण व्यक्तियों, जल प्रतिनिधियों, श्रम संघों एवं शासन के प्रमुख अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क बनायें हुये है। हमे अपनी मॉग माने जाने तक यू ही डटे रखना है। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देना है। हमारा शीर्ष नेतृत्व जो भी दिशा निर्देश प्रदान करेगा, उसी का पालन किया जाना है।

मोर्चे के प्रखर वक्ता श्री प्रदीप थपलियाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सभी कार्मिक अपनी एकजुटता बनाये रखे तथा पूर्ण ऊर्जा के साथ धरना स्थल पर उपस्थित रहे। हमारी एकता ही हमारे आन्दोलन के परिणाम का निर्धारण करेगी। यदि हम श्रमिको ने अपने मोर्चे के प्रति अपने दायित्वों का सही प्रकार निर्वहन किया तो हमारी मॉग को पूरी होने से कोई नही रोक सकता। कलयुग में, संघ में शक्ति विद्यामान है

मोर्च के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा अपने सम्बोधन मे सभी कार्मिको का धन्यावाद किया कि भारी वर्षा के बाद भी कार्मिक सैकडों की संख्या में धरना स्थल पर पहुँच रहे। पर्वतीय क्षेत्र के कार्मिक निरन्तर दूरभाष पर अपनी बारी लगाये जाने हेतु अनुरोध कर रहे है। यह सब दर्शाता है कि विभाग का समस्त कार्मिक राजकीयकरण के लिए कितना गम्भीर एवं चिन्तित है। मोर्चा उनके इस सर्पण के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा।

उक्त के अतिरक्ति श्री विकास कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री विमल भण्डारी, श्री ललित कुमार, श्री मनोज कुमार, आदि ने भी अपने विचार रखे।

आज धराना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्रीमती कीर्ति बंसल, श्रीमती वन्दना, श्री सपना, श्रीमती वन्दना रावत, श्रीमती सोनम कबडीयाल, श्री विकास भट्ट, श्री नन्दन सिंह रावत, श्री सुधीर काला, श्री नीरज रौथाण, श्री कमलेश, श्री अमित नौटियाल, श्री सुभाष बहुगुणा, श्री विशाल शर्मा, श्री पूरण बडोला, श्री हरीष कण्डारी, श्री विकास शर्मा, श्री नवीन तिवारी, श्री बच्ची राम ममगाई, श्री अमित नौटियाल, श्री अमित पाण्डे, श्री अजय कुमार, श्री धीरज बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *