मॉग पूरी होने तक यथावत् धरना स्थल पर डटे रहेगे कर्मचारी, आन्दोलन को तेज करने के लिए एक सप्ताह उपरान्त रणनीति में किया जायेगा परिवर्तन मुख्य संयोजक
मॉग पूरी होने तक यथावत् धरना स्थल पर डटे रहेगे कर्मचारी, आन्दोलन को तेज करने के लिए एक सप्ताह उपरान्त रणनीति में किया जायेगा परिवर्तन मुख्य संयोजक
देहरादून, दिनांक 10.07.2026।उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना भारी वर्षा के बीच आज पॉचवे दिवस में प्रवेश कर गया। भारी वर्षा के बीच जलकल ऋषिकेश से धरने पर बैठने हेतु पधारे साथियों को धरना स्थल पर मौजूद सैकडों साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा सर्व श्री दाताराम रयाल, विनोद पयाल, अनिल कुमार, सुभाष बिष्ट, विनीत शर्मा, अंशुल डोभाल, रासीद आदि का माल्यार्पण कर धरने पर बैठाया गया।
धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये मोर्चे के मुख्य संयोजक द्वारा कहा गया कि अभी तो हम सामान्य तौर पर धरने का संचालन कर रहे है, भगवान सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन को सद्बुद्धि दे की वह समय रहते राजकीयकरण की मॉग को स्वीकार करते हुये इस पर अपेक्षित कार्यवाही सम्पादित करे। अन्यथा मार्चे को आन्दोलन के गति और तेज करने के लिए विवश होना पडेगा, जिस से असहज स्थिति उत्पन्न होना तय है। कर्मचारी विभाग एवं अपने भविष्य की सुरक्षा हेतु अब की आर-पार की लडाई लडने को कृत संकल्प है, जिसको किसी प्रकार से डिगाया नही जा सकता है।
धरना स्थल पर श्री विनोद वर्मा, श्री भूपेन्द्र चौहान, श्री प्रदीप थपलियाल, इं० सतेन्द्र सिंह रावत, श्री विमल भण्डारी, श्री शिवम शर्मा, श्री ललित कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री दाताराम रयाल, श्री करण सिंह रावत, श्री हरीष कण्डारी, श्री महेश कुमार, आदि ने भी अपने विचार रखे।
आज धराना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्री प्रताप सिंह, श्री अरविन्द कुमार, श्री ललित पन्त, श्री विशाल शर्मा, श्री सुभाष बहुगुणा, श्री विकास भट्ट, श्री सब्बल चौहान, श्री रोहित सिंह, श्री दीपक रावत, श्री सुभाष भट्ट, श्री नीरज रौथाण, श्री संदीप, श्री गिरीश चन्द्र सती, श्रीमती कीर्ति बसंल, श्री मेहश प्रसाद, श्री राहुल कुमार, श्री फतेह सिंह नेगी, श्री कमलेश, श्री धीरज सिंह, इं० सतेन्द्र सिंह रावत, श्री अशोक शर्मा, श्री कुणाल शर्मा, श्री अमजद खॉन, श्री पंकज, श्री विकास काला, श्री कृष्ण थापा आदि प्रमुख रहे।

