अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर के नेतृत्व में UPCL की टीम ने मानसून से निपटने की बड़ी तैयारी
देहरादून।मानसून से पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने प्रदेश के संवेदनशील और पहाड़ी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। भूस्खलन और भारी बारिश से प्रभावित होने वाले ‘डेंजर जोन’ में विद्युत लाइनों, खंभों (पोल), और ट्रांसफॉर्मर्स का गहन स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है।इसी क्रम में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने चकराता क्षेत्र के हरिपुर, साहिया और कोटी कॉलोनी का निरीक्षण कर आपदा तैयारियों का जायजा लिया।
अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर आपदा संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पिछले वर्ष आपदा का प्रभाव अधिक रहा था, वहां की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। साथ ही सभी विद्युत उपखंडों और कार्यालयों में ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल, केबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जा सके।


