बडे-बडे श्रमिक आन्दोलन गवाह है कि बिना संघर्ष के कुछ प्राप्त नही होता, कर्मचारी लम्बे संघर्ष के लिए भी तैयार रहे, हम अपनी मॉग को मनवा कर ही दम लेगे-विमल भण्डारी
बडे-बडे श्रमिक आन्दोलन गवाह है कि बिना संघर्ष के कुछ प्राप्त नही होता, कर्मचारी लम्बे संघर्ष के लिए भी तैयार रहे, हम अपनी मॉग को मनवा कर ही दम लेगे-विमल भण्डारी
देहरादून, दिनांक 12.07.2026
उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज सातवें दिन भी जारी रहा। आज सर्वप्रथम मोर्चे के संयोजक श्री विमल भण्डारी द्वारा धरने पर पधारे समस्त कार्मिको का स्वागत किया गया तथा धरने पर बैठने वाले कार्मिको को फूल माला पहना कर धरने पर बैठाया गया। आज धरने पर देहरादून शाखाओं के कार्मिक धरने पर बैठे, जिनमें श्री अमित कुमार, श्री प्रदीप सिंह नेगी, श्री पंकज कुमार, श्री गोपाल, श्री सुमन प्रसाद, श्री सुरज कुमार एव श्री रूपेश सिंह आदि प्रमुख है।
धरने का संचालन करते हुये श्री विमल भण्डारी द्वारा धरने पर उपस्थित सभी कार्मिको का आभार व्यक्त किया गया कि वह भारी वर्षा एवं अवकाश दिवसों में भी अपनी नियमित उपस्थिति बनायें हुये हैं। इनका यह योगदान आन्दोलन की प्राणवायु है, जिसको सदैव याद रखा जायेगा। उन्होने कहा कि विश्व के बडे-बडे आन्दोलन इस बात के गवाह है कि बिना संघर्ष के कुछ भी प्राप्त नही होता है। हमारे कर्मचारी साथी भी बडे आन्दोलन के लिए तैयार रहे। एक दिन हमारा आन्दोलन भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा, ऐसा विश्वास बना के रखे।
उक्त के अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री श्यामलाल, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री घनश्याम रवि, आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।
आज धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में श्री टी०एस० मिश्रा, श्री बच्चीराम, मंमगाई, श्री सौरभ कैन्तुरा, श्री सुभाष वशिष्ठ, श्री महावीर रतूडी, श्री कमलेश, श्री दिनेश कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री श्यामलाल, श्री मनोज कुमार, श्री घनश्याम आदि प्रमुख रहे।

