उत्तराखंड

सरकार व शासन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले- नन्दलाल जोशी

सरकार व शासन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले- नन्दलाल जोशी

देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज दसवें दिन भी जारी रहा। आज हरिद्वार शाखा की उपशाखा रूडकी के कर्मचारी धरने पर बैठने हेतु उपस्थित हुये। धरना स्थल पर पहुँचने पर मोर्चे के सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया गया तथा उन्हें धरने पर बैठाया गया। धरने में बैठने वालों में सर्व श्री अवनीश कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, आदेश कुमार, शाहिद हसन, दयाराम, विमल कुमार एवं ललित कुमार प्रमुख हैं।

धरना स्थल पर सभा का संचालन करते हुये श्री नन्दलाल जोशी मुख्य संयोजक द्वारा कहा गया कि सरकार, शासन एवं जल संस्थान प्रबन्धन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले, इस समय समस्त कर्मचारी अपनी मॉग पूरी न होने पर बहुत अधिक आक्रोशित है, उनकी नाराजगी कभी भी विकराल रूप धारण कर सकती है। अतः सभी के हित में यह उचित होगा राजकीयकरण की मॉग को समयान्तर्गत पूर्ण कर लिया जाये।

श्री प्रदीप थपलीयाल द्वारा अपने सम्बोधन में कर्मचारियों से कहा गया कि यह हमारे लिए अन्तिम अवसर है, यदि हम इस समय एकजुट नही पायें तो हमारे एवं हमारे परिवार के लिए निकट भविष्य में विभाग में सहज स्थितियाँ नही होगी। अभी समय है हम सभी एक साथ मिल कर इस आन्दोलन को आगे बढाये ताकि हम सब के भविष्य सुरक्षित हो सकें।

श्री गजेन्द्र कपिल, मोर्चा संयोजक द्वारा धरने पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते ते हुये कहा कि जिस प्रकार से शासन द्वारा जल संस्थान को समाप्त करने के लिए विभिन्न तरीके अपनाये जा रहे है, उसमें कोई बात किसी कर्मचारी से छिपी नही है। जल संस्थान प्रबन्धन द्वारा जिस तरह से मौन साद लिया है, उस से शासन की हिम्मत और अधिक बढ़ गयी है। अगर समय रहते इस पर अंकुश नही लगाया तो इस से केवल कर्मचारी ही प्रभावित होगा। जल संस्थान के प्रबन्धन को इस से कोई फर्क नही पडेगा। इस लिए हम सब को समय की गम्भीरता को समझते हुये इस आन्दोलन को और अधिक प्रभावी बनाना है।

उक्त के अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री विमल भण्डारी, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल शर्मा, श्री अशोक कुमार शर्मा, श्री महावीर रतूडी, श्री बच्चीराम मंमगाई, श्री पंकज पोखरियाल, श्री आनन्द सिंह राावत, श्री कमलेश, श्री पूरण बडोला, श्री हरीष कण्डारी आदि कार्मिको ने भी अपने विचार रखे।

आज सबसे अधिक संख्या में महिला कार्मिक धराना स्थल पहुँची तथा मोर्च द्वारा चलाये जा रहे धरने को अपना समर्थन दिया। इनमें श्रीमती अनुजा भट्ट, श्रीमती वन्दना, श्रीमती सपना, श्रीमती सोनम, श्रीमती कीर्ति बंसल, प्रमुख है इसके अतिरिक्त धरना स्थल पहुँच कर अपना समर्थन प्रदान करने वालें में सर्व श्री सुधीर, श्री सुभाष बहुगुणा, श्री नीरज रौथाण, श्री रामनाथ गर्ग, श्री विकेश काला, श्री रूपेश सिंह, श्री महेश प्रकाश, श्री सुदेश कुमार, श्री महेश प्रसाद, श्री संजय कुमार, श्री विशाल शर्मा, श्री सब्बल सिंह, श्री विकास भट्ट, श्री फते सिंह नेगी, श्री मनोज, श्री प्रदीप कुमार, श्री विमल कुमार, श्री कुनाल शर्मा, श्री कमलेश आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *