मानसून के दौरान सतर्क रहें, सभी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:राजेश चंद्र शर्मा (PWD विभागाध्यक्ष)

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मानसून के दौरान सतर्क रहें, सभी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:राजेश चंद्र शर्मा (PWD विभागाध्यक्ष)

देहरादून। उत्तराखंड में जारी मानसून को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा ने प्रदेश के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि मानसून के दौरान सड़कों को हर समय सुरक्षित एवं यातायात के लिए सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भूस्खलन, मलबा आने या सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी अभियंताओं को संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने, आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों को पहले से तैयार रखने तथा जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराने और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्ष ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा सभी अधिकारी मानसून अवधि में पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *