हरेला पर्व पर पेयजल निगम का हरित अभियान, मुख्य अभियंता संजय सिंह के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने लगाए 500 पौधे
हरेला पर्व पर पेयजल निगम का हरित अभियान, मुख्य अभियंता संजय सिंह के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने लगाए 500 पौधे
मुख्य अभियंता संजय सिंह के नेतृत्व में सपेरा बस्ती एसटीपी में 500 पौधों का रोपण
हरेला पर हरियाली का संकल्प, मोथरोवाला एसटीपी में लगाए गए 500 पौधे
पेयजल निगम ने मनाया हरेला, सपेरा बस्ती एसटीपी परिसर में 500 पौधे रोपे
‘एक पेड़, हरियाली की ओर’—हरेला पर मुख्य अभियंता संजय सिंह ने किया पौधरोपण अभियान का नेतृत्व
देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य अभियंता (मुख्यालय) संजय सिंह के नेतृत्व में मोथरोवाला स्थित सपेरा बस्ती एसटीपी परिसर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 500 पौधे लगाए गए।

मुख्य अभियंता संजय सिंह ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण तथा हरित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण और उनके दीर्घकालिक रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया।

पेयजल निगम के सहायक अभियंता रामकुमार ने कहा प्रकृति और पर्यावरण के इस पावन पर्व “हरेला” पर मे प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि आप अपने प्रियजनों हेतु एक पौधा अवश्य लगाएं और उस पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चत करें।



