उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पेयजल निगम ने विकास कार्यों को दी नई गति

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पेयजल निगम ने विकास कार्यों को दी नई गति

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास पेयजल निगम विभाग का दायित्व है। राज्य में पेयजल, सीवर और आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तराखंड पेयजल निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य अभियंता (मुख्यालय) संजय सिंह के नेतृत्व में निगम जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, सीवर निर्माण तथा विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। निगम का कहना है कि इन परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने, नमामि गंगे के अंतर्गत सीवरेज एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों तथा विभिन्न भवन निर्माण परियोजनाओं में निगम की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

अधिकारियों के अनुसार, विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।पेयजल निगम का उद्देश्य राज्य में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *