एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का निरीक्षण
Oplus_16908288
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का निरीक्षण
पेयजल निगम के गुणवत्तापूर्ण कार्य की एसएसपी ने की सराहना
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, कार्यालय कक्ष, आगंतुक कक्ष, अभिलेख कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार तथा सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
एसएसपी ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की सराहना करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नया थाना भवन पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






