उत्तराखंड

आईएएस रणवीर सिंह चौहान जी को वित्त विभाग का प्रभार मिलने पर पेयजल विभाग के राजकीयकरण की जगी उम्मीद 

आईएएस रणवीर सिंह चौहान जी को वित्त विभाग का प्रभार मिलने पर पेयजल विभाग के राजकीयकरण की जगी उम्मीद 

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन द्वारा पूर्व में  रमेश बिंजोला जी के नेतृत्व में उत्तराखंड पेयजल निगम के साथ संयुक्त मोर्चा बनाकर पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाए जाने हेतु आंदोलन किया गया था । तथा कर्मचारी संगठन लगातार कई वर्षों से राजकीय कारण के लिए संघर्षरत है। राजकीयकरण हेतु कई बार आंदोलन एवं भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए गए, कई बार माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार, पेयजल पेयजल सचिव, वित्त सचिव से राजकीयकरण के संबंध में वार्ताएं की गई, लिखित में समझौते भी हुए परंतु राजकीयकरण से संबंधित कार्यवाही शासन में वित्त विभाग से पूर्ण न होने के कारण लंबित है।

इसके संबंध में पेयजल सचिव महोदय द्वारा कर्मचारी संगठन को अवगत कराया गया कि वित्त विभाग से कार्यवाही पूर्ण होने के बाद राजकीय करण की कार्यवाही संभव होगी । पेयजल सचिव महोदय को वित्त सचिव का कार्यभार मिला है

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन श्री रणवीर सिंह चौहान जी को वित्त सचिव का कार्यभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई देता है । साथ ही उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को पूर्ण विश्वास है कि पेयजल विभाग के राजकीयकरण की अवश्य ही होगा ।

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *