मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और कुंभ मेला-2027 के लिए ₹80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
Oplus_16908288
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं और कुंभ मेला-2027 के लिए ₹80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ ही कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है।
नगर पंचायत नानकमत्ता में जल निकासी एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए ₹96 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं, शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 के कार्यों के लिए ₹175 करोड़ के सापेक्ष प्रथम चरण में ₹80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा कुल ₹80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी गई है।
