₹7 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी

0
IMG-20260812-WA0007

₹7 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी

मंदिरों के सौंदर्यीकरण से लेकर सड़क निर्माण तक होंगे कार्य

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, संपर्क मार्ग, मंदिर सौंदर्यीकरण, धर्मशाला, पेयजल, शौचालय एवं अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग ₹7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों का अनुमोदन किया है।

स्वीकृत प्रमुख कार्यों में पिथौरागढ़ में एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार, चम्पावत में सेलागाड-कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग, टिहरी में आरसीसी खड़िंजा एवं रेलिंग मार्ग, ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालु सुविधाओं का विकास तथा उत्तरकाशी के बिल्ला नौगांव स्थित श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर का सौंदर्यीकरण शामिल है।

इसके अलावा अल्मोड़ा के मल्ली मनिला मंदिर और भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, ऊधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण, पिथौरागढ़ के डीडीहाट में सीसी संपर्क मार्ग तथा चम्पावत के मैरोली और बडपास में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की स्थापित होगी प्रतिमा

मुख्यमंत्री ने चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन किया है।

इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed