नमामि गंगे परियोजना में बड़ा बदलाव, संजीव कुमार वर्मा को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

नमामि गंगे परियोजना में बड़ा बदलाव, संजीव कुमार वर्मा को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

देहरादून। नमामि गंगे से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कार्यालय द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी ज्ञाप में संशोधन करते हुए के.एफ.डब्ल्यू. परियोजना, राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप, नमामि गंगे, देहरादून से संबंधित कार्यों का अतिरिक्त दायित्व अब श्री संजीव कुमार वर्मा को सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, के.एफ.डब्ल्यू. से संबंधित कार्य तथा तकनीकी सलाहकार, एस.एम.सी.जी., नमामि गंगे, देहरादून से संबंधित कार्य पहले श्रीमती भारती रावत, परियोजना प्रबन्धक (तकनीकी), पीएमयू (जायका), देहरादून को सौंपे गए थे। अब उनके स्थान पर ये जिम्मेदारियां श्री संजीव कुमार वर्मा, परियोजना प्रबन्धक, निर्माण एवं अनुश्रवण इकाई (गंगा), उत्तराखण्ड पेयजल निगम, ऋषिकेश को प्रदान की गई हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री संजीव कुमार वर्मा यह अतिरिक्त दायित्व अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ निभाएंगे। इस बदलाव के साथ के.एफ.डब्ल्यू. परियोजना और एस.एम.सी.जी., नमामि गंगे से संबंधित कार्यों के संचालन एवं तकनीकी समन्वय की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आदेश में श्री संजीव कुमार वर्मा को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल संबंधित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह संशोधन कार्यालय के ज्ञाप संख्या 47/अध्यक्ष कैम्प का० आदेश/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 के क्रम में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *