तिरंगे की शान में चम्बा, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने किया ध्वजारोहण
Oplus_16908288
तिरंगे की शान में चम्बा, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने किया ध्वजारोहण
चम्बा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चम्बा ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
समारोह में ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।








